HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

अच्छे दोस्त बन सकते हैं अच्छे जीवन साथी!

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

नई दिल्ली, 8 फरवरी

क्या अच्छे दोस्त अच्छे जीवन साथी भी हो सकते हैं। टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा शायद ऐसा नहीं मानतीं क्योंकि उन्होंने अपने बचपन के साथी मोहम्मद सोहराब मिर्जा से अपनी सगाई तोड़ ली है। विचारों में असंगति के कारण उन्होंने यह सगाई तोड़ी है।

मैक्स हेल्थकेयर में सलाहकार मनोचिकित्सक समीर पारिख कहते हैं कि अच्छे दोस्त बहुत अच्छे जीवन साथी हो सकते हैं लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। उनका कहना है कि यह एक-दूसरे को समझने, एक-दूसरे को प्रोत्साहित करने और फिर रिश्ता बनाने का मामला है। कभी-कभी लोग बहुत जल्दी कुछ वादे कर लेते हैं जिनके चलते कुछ गलत उम्मीदें हो जाती हैं।

मनोचिकित्सक संजय चुग मानते हैं कि साथियों का भौतिक, भावनात्मक और मानसिक स्तर पर मिलना बेहद महत्वपूर्ण होता है।

वह कहते हैं कि दोनों साथियों के बीच एक स्वस्थ संबंध होना जरूरी है। इससे उनका रिश्ता मजबूत और संतुष्टिदायक बनता है। यदि दोनों साथी परस्पर विरोधी व्यक्तित्व के होंगे तो दोनों के बीच रिश्ते में कई निराशाजनक स्थितियां होंगी।

मेघा जैन (परिवर्तित नाम) ने दिसम्बर में अपने मित्र से विवाह किया था लेकिन अब उन्हें लगता है कि जिस व्यक्ति के साथ उन्होंने लंबा समय गुजारा उसके साथ विवाह का उनका निर्णय सही था या गलत।

जैन कहती हैं कि वह अब भी दुविधा की स्थिति में हैं। उन्हें लगता है कि क्या उनके साथी के बर्ताव में बदलाव आया है। वह नहीं समझ पा रही हैं कि उनके रिश्ते में आखिर किस जगह परेशानी है।

चुग कहते हैं कि अक्सर हम किसी भी रिश्ते के अच्छे पहलू को याद रखते हैं और उसके बुरे पहलू नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ लोग विवाह के बाद ही यह हकीकत समझ पाते हैं।

प्रेम-विवाह और अभिभावकों की पसंद से किए गए विवाह के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं। यद्यपि किसी अंजान व्यक्ति से विवाह की अपेक्षा जाने-पहचाने व्यक्ति से विवाह करने के अपने फायदे होते हैं।

पारिख मानते हैं कि यदि दोनों साथी एक-दूसरे को पहले से जानते हैं तो वे दोनों एक-दूसरे के प्रति सहज होते हैं।



7141
ताजातरीन / What's Hot
हरि‍याणा : सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
POK में मौजूद है चीन: अमेरि‍की कार्यकर्ता
लोकतांत्रिक तरीके से किसी से भी बातचीत को तैयार: नीतीश
अमेरिकी ओपन : भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
भारत बनाएगा दुनिया की सबसे बड़ी सौर दूरबीन
बिहार में नक्सलियों का 1 पुलिसकर्मी की हत्या का दावा
भारत में पांच साल में तीन गुना बढ़ेंगे इंटरनेट प्रेमी
यहां भगवद गीता के साथ कुरान भी पूजी जाती है
   
 
मनोरंजन
तुसाद म्यूजियम का हिस्सा बनी पॉप स्टार रिहाना
लंदन। मशहूर पॉप स्टार रिहाना वाशिंगटन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम की हिस्सा बन गई हैं। रिहाना की मोम से बनी प्रतिमा का मंगलवार को अनावरण किया गया।
 किम की ख्वाहिश 'सेक्स एंड द सिटी 3' बने
 अभी मां बनने को तैयार नहीं हैं बियोंसे नोल्स
 बड़ा परिवार चाहती हैं अदाकारा जेसिका एल्बा
 'वैनिटी फेयर' के मुखपृष्ठ पर नजर आएंगी लोहान
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
 मैं भटकती आत्मा हूं: डॉ. असगर वजाहत
ज्योतिष