Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'मि.इंडिया' के नए संस्करण में मोगैम्बो नहीं : बोनी कपूर

boney says about mr india remake


 18 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  फिल्मकार बोनी कपूर ने स्पष्ट किया है कि उनकी 1987 की लोकप्रिय फिल्म 'मि. इंडिया' का नया संस्करण बनाने की योजना है। उनका कहना है कि यह रीमेक फिल्म नहीं होगी और वह इसमें मोगैम्बो के स्थान पर नया खलनायक पेश करेंगे। मूल फिल्म में मोगैम्बो की भूमिका अमरीश पुरी ने निभाई थी। यह एक विज्ञान-फंतासी फिल्म थी।


कपूर ने यहां 'पीपुल' पत्रिका के मुखपृष्ठ का अनावरण करते हुए कहा, "स्पष्ट है कि जब तक हम फिल्म का रीमेक नहीं बनाएंगे तब तक उसमें मोगैम्बो नहीं होगा। हमारी अब तक फिल्म का रीमेक बनाने की कोई योजना नहीं है। हम फिल्म के अगले संस्करण पर काम कर रहे हैं। यदि अगला संस्करण बनेगा तो उसमें मोगैम्बो नहीं होगा, उसमें एक नया खलनायक होगा।" पत्रिका के मुखपृष्ठ पर कपूर व उनकी पत्नी और अभिनेत्री श्रीदेवी की तस्वीर प्रकाशित की गई है।


खबर थी कि नए संस्करण में खलनायक की भूमिका के लिए सलमान खान को चुना गया है। जब कपूर से इस सम्बंध में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "इस पर मेरा बस होता तो मैं अपनी हर फिल्म में सलमान को लेता लेकिन यह मेरे हाथ में नहीं है। यह पटकथा पर निर्भर करेगा।" वैसे कपूर ने पुष्टि की कि फिल्म में श्रीदेवी जरूर अभिनय करेंगी।

 

More from: samanya
34116

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020