HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

गडकरी के नेतृत्व में भाजपा का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

नई दिल्ली, 10 फरवरी

आवश्यक खाद्य पदार्थो की बढ़ती कीमतों के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं व हजारों कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के नेतृत्व में बुधवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष का यह पहला कार्यक्रम था इसलिए इसे सफल बनाने में पार्टी की दिल्ली इकाई ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की थी। गडकरी को मंगलवार को विधिवत तरीके से पार्टी अध्यक्ष चुना गया था।

कार्यकर्ता इस दौरान 'चीनी हुई कड़वी', 'कराह रहा है आम आदमी' और 'जब-जब कांग्रेस आती है, महंगाई साथ में लाती है' जैसे नारे लिखे पोस्टर व बैनर हाथ में लिए नारेबाजी भी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कृषि मंत्री शरद पवार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अनंत कुमार ने इस मौके पर कहा, "हर चीज की कीमतें आसमान छू रही हैं। महंगाई के नाम पर महाघोटाला हुआ है जिसमें मंत्री भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री, सोनिया और पवार भी इसमें शामिल हैं। हमें इसका खुलासा करना है।"

विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में गडकरी के अलावा लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, महासचिव अनंत कुमार और विजय गोयल, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने भी हिस्सा लिया।

ज्ञात हो कि महंगाई के खिलाफ भाजपा ने देशव्यापी आंदोलन छेड़ रखा है। उसके कार्यकर्ता ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी ने आगामी बजट सत्र के पहले दिन संसद का घेराव करने का कार्यक्रम बनाया है।



7228
ताजातरीन / What's Hot
हरि‍याणा : सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
POK में मौजूद है चीन: अमेरि‍की कार्यकर्ता
लोकतांत्रिक तरीके से किसी से भी बातचीत को तैयार: नीतीश
अमेरिकी ओपन : भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
भारत बनाएगा दुनिया की सबसे बड़ी सौर दूरबीन
बिहार में नक्सलियों का 1 पुलिसकर्मी की हत्या का दावा
भारत में पांच साल में तीन गुना बढ़ेंगे इंटरनेट प्रेमी
यहां भगवद गीता के साथ कुरान भी पूजी जाती है
   
 
मनोरंजन
तुसाद म्यूजियम का हिस्सा बनी पॉप स्टार रिहाना
लंदन। मशहूर पॉप स्टार रिहाना वाशिंगटन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम की हिस्सा बन गई हैं। रिहाना की मोम से बनी प्रतिमा का मंगलवार को अनावरण किया गया।
 किम की ख्वाहिश 'सेक्स एंड द सिटी 3' बने
 अभी मां बनने को तैयार नहीं हैं बियोंसे नोल्स
 बड़ा परिवार चाहती हैं अदाकारा जेसिका एल्बा
 'वैनिटी फेयर' के मुखपृष्ठ पर नजर आएंगी लोहान
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
 मैं भटकती आत्मा हूं: डॉ. असगर वजाहत
ज्योतिष