Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जयपुर के महाराजा भवानी सिंह का निधन

King of Jaipur Bhawani Singh dead

17 अप्रैल 2011

जयपुर। जयपुर के अंतिम महाराजा ब्रिगेडियर स्वामी भवानी सिंह का गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। यह जानकारी रविवार को महाराजा के परिजनों ने दी।

महाराजा के परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया, "कई अंगों के सामान्य रूप से काम न करने कारण सिंह का शनिवार रात निधन हो गया।"

महाराजा सिंह का शव रविवार सुबह यहां पहुंचा जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पर्यटन मंत्री ए.ए. खान, मुख्य सचिव एस. अहमद और राज्यभर से आए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सूत्र ने बताया, "सोमवार सुबह 11 बजे से सिटी पैलेस से शव यात्रा प्रारंभ होगी जो जलेब चौक, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, गंगौरी बाजार होते हुए गैतोर सिनोटॉफ पहुंचेगी। वहीं अंतिम संस्कार संपन्न होगा।"

गौरतलब है कि जयपुर के महाराजा दिवंगत सवाई मान सिंह द्वितीय के ज्येष्ठ पुत्र थे। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1931 को हुआ था और उनकी प्रारंभिक शिक्षा शेषनाग (जम्मू एवं कश्मीर), दून स्कूल (देहरादून) और हारॉव, ब्रिटेन में हुई थी।

सिंह का विवाह सिरमौर की राजकुमारी और राजा राजेंद्र प्रकाश बहादुर की बेटी पद्यमिनी देवी से हुआ था।

More from: Khabar
20055

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020