Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'विश्वरूपम' के साथ बर्ताव से दुखी हैं भंडारकर

madhur says about visharupam

2 फरवरी 2013

 

मुम्बई।  फिल्मकार मधुर भंडारकर कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' के साथ हो रहे बर्ताव से दुखी हैं और उनका कहना है कि यह भारतीय सिनेमा के लिए एक दुखद दिन है। भंडारकर ने कहा, "कमल हासन की जगह कोई भी होता तो उसकी भी वही प्रतिक्रिया होती जो हासन की है क्योंकि वह दुखी हैं। फिल्म पर 95 करोड़ रुपया लगा है। उन्हें मानसिक आघात लगा है, मैं उनका दुख और पीड़ा समझ्झ सकता हूं।"


उन्होंने कहा, "जिस तरह से फिल्म दिखाने के लिए वह इधर-उधर भाग रहे हैं.. बहुत दुखद है। यह अभी-अभी अपनी शुरुआत के 100 साल पूरे करने वाले भारतीय सिनेमा के लिए दुख की बात है।"


यह 95 कोरड़ की मेगा बजट फिल्म 25 जनवरी को तमिलनाडु में प्रदर्शित होनी थी लेकिन कुछ मुस्लिम संगठनों की आपत्ति के बाद एक दिन पहले राज्य सरकार ने फिल्म पर दो सप्ताह के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

 

More from: samanya
34470

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020