Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

निरंतर दिखाई जाएं गांधी पर बनी फिल्में : बेनेगल

bengal said continued to show flim on gandhi ji

3 अक्टूबर 2012

मुम्बई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का कहना है कि महात्मा गांधी पर बनी फिल्मों को निरंतर दिखाया जाना चाहिए क्योंकि इन फिल्मों के प्रदर्शन में कमी का अर्थ बापू की यादों को हमेशा के लिए कम करना होगा। बेनेगल (77) ने मंगलवार को मुम्बई में महात्मा गांधी की 143वीं जयंति पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए 'बापू' नाम से आयोजित एक फिल्म महोत्सव के दौरान कहा, "गांधी जी पर आधारित फिल्में बहुत महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इन्हें स्कूलों, कॉलेजों और टीवी पर भी लगातार दिखाया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होगा तो वक्त के साथ गांधी जी की यादें कम होती जाएंगी।"


बीती दो तारीख से शुरू हुआ यह फिल्म महोत्सव पांच अक्टूबर तक चलेगा। बेनेगल ने वर्ष 1996 में बनी फिल्म 'द मेकिंग ऑफ ए महात्मा' का निर्देशन भी किया था।


इस फिल्म को अंग्रेजी की सर्वश्रेष्ठ फिचर फिल्म के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं फिल्म में गांधी का किरदार निभाने वाले रजित कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।

 

More from: Khabar
33175

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020