HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 
फुटबाल वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे चोटिल बेकहम

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

लंदन, 15 मार्च

इंग्लैंड के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम चोटिल हो जाने की वजह से इस साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रविवार को इटली के फुटबाल क्लब एसी मिलान की ओर से खेलते हुए बेकहम के पैर में चोट लग गई थी। वह फिनलैंड में सर्जरी कराएंगे।

एसी मिलान की ओर से जारी एक बयान में बेकहम के चोटिल हो जाने की जानकारी दी। क्लब के उपाध्यक्ष एड्रियानो गैलियानी ने कहा कि बेकहम संभवत: पांच से छह महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे। उल्लेखनीय है कि जून में विश्व कप आरंभ हो रहा है।

एसी मिलान के कोच लियोनाडरे ने कहा, "बेकहम की चोट से हमें झटका लगा है। वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। उनके चोटिल हो जाने से मैं चिंतित हूं।"

गौरतलब है कि तीन विश्व कप खेल चुके बेकहम चौथी बार इस महामुकाबले में शिरकत करने की आशा कर रहे थे। उनके चोटिल होने से उनकी इस उम्मीद को गहरा झटका लगा है।

 



8356
ताजातरीन / What's Hot
हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित नहीं है 'वन्स अपान ए..' : अजय
एक-दूसरे से काफी अलग हैं सोनम, रिया
झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन को संसद की मंजूरी
काका की ब्राजीली फुटबॉल टीम से छुट्टी
ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है कोलंबो टेस्‍ट
क्रो ने बेटे की खातिर धूम्रपान छोड़ा
माराडोना ने सहायक कोच को धोखेबाज कहा
लालू ने नरेंद्र मोदी को मुर्गा बताया
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सोच हो खूबसूरत : शबाना आजमी
वे एक खूबसूरत अदाकारा हैं। लेकि‍न, उनका दायरा सिर्फ फि‍ल्‍मों तक ही नहीं सि‍मटा हुआ है। वे सामाजि‍क मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। संस्‍कृति को लेकर उनकी अपनी परि‍भाषा है और इस क्षेत्र में उनकी बात को बेहद संजीदगी से लि‍या जाता है। फि‍ल्‍मों के बदलते कलेवर पर तो उनके पास कहने को बहुत असरदायक बाते हैं। जी, बात शबाना आज़मी की हो रही है। जि‍न्‍होंने न केवल अभि‍नय के क्षेत्र में, बल्‍कि‍ उससे इतर भी अपनी एक खास पहचान बनायी है। शबाना से उनके व्‍यक्‍ति‍त्‍व के वि‍भि‍न्‍न पहलुओं के बारे में प्रतिभा कटि‍यार की खास बातचीत-
 मैं केबीसी फोर के लि‍ये इंकार नहीं कर सका : अमि‍ताभ
 साहित्य का साथ पत्रकारिता को संवारता है-राजेन्द्र यादव
ज्योतिष
बुजुर्गो के दिल को स्वस्थ्य रखते हैं 1-2 पैग
शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो के लिए शराब का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि रात का भोजन करने के बाद एक या दो पैग शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो में दिल की बीमारी, मधुमेह तथा मानसिक विकृति के खतरों को कम कर सकता है।
 ऊंची एड़ी से होता है मांसपेशि‍यों को खतरा
 मधुमेह में मददगार है काजू
 अल्जाइमर से लड़ने में मददगार है अखरोट
 दि‍ल को सेहतमंद बनाती है चाय : शोध