HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 
बैडमिंटन रैंकिंग : शीर्ष-5 में पहुंचीं सायना

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

नई दिल्ली, 18 मार्च

देश की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर विश्व वरीयता क्रम के शीर्ष-5 में पहुंचने का गौरव हासिल किया है।

पिछले हफ्ते आयोजित ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से पहले सायना की विश्व वरीयता सातवीं थी लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण सायना को दो स्थान का फायदा हुआ। अब वह विश्व वरीयता क्रम में पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं।

सायना अपने अब तक के करियर में सबसे ऊंचे मुकाम पर पहुंची हैं। 2009 में वह छठी वरीयता हासिल करने में सफल रही थीं।

सायना ने पिछले हफ्ते ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में स्थान बनाने वाली पहली भारतीय होने का गौरव हासिल किया था। सेमीफाइनल में हालांकि वह डेनमार्क की खिलाड़ी टिने रेसमुसेन के हाथों हार गई थीं।

सायना ने 2008 में खेले गए बीजिंग ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर प्रसिद्धि हासिल की थी। पिछले वर्ष उन्होंने इंडोनेशिया ओपन के रूप में सुपर सीरीज प्रतियोगिता जीतकर अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाया था। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में आयोजित सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट जीता था।

पुरुषों के वरीयता क्रम में भारत के चेतन आनंद को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 10वें क्रम पर पहुंच गए हैं लेकिन पी. कश्यप को एक स्थान का फायदा हुआ है। कश्यप 12वें क्रम पर पहुंच गए हैं।

अरविंद भट्ट एकल रैंकिंग में 36वें और अनूप श्रीधर 40वें स्थान पर कायम हैं। युगल रैंकिंग में ज्वाला गुट्टा और वी. दीजू की भारतीय जोड़ी को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। गुट्टा और दीजू 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।



8496
ताजातरीन / What's Hot
हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित नहीं है 'वन्स अपान ए..' : अजय
एक-दूसरे से काफी अलग हैं सोनम, रिया
झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन को संसद की मंजूरी
काका की ब्राजीली फुटबॉल टीम से छुट्टी
ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है कोलंबो टेस्‍ट
क्रो ने बेटे की खातिर धूम्रपान छोड़ा
माराडोना ने सहायक कोच को धोखेबाज कहा
लालू ने नरेंद्र मोदी को मुर्गा बताया
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सोच हो खूबसूरत : शबाना आजमी
वे एक खूबसूरत अदाकारा हैं। लेकि‍न, उनका दायरा सिर्फ फि‍ल्‍मों तक ही नहीं सि‍मटा हुआ है। वे सामाजि‍क मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। संस्‍कृति को लेकर उनकी अपनी परि‍भाषा है और इस क्षेत्र में उनकी बात को बेहद संजीदगी से लि‍या जाता है। फि‍ल्‍मों के बदलते कलेवर पर तो उनके पास कहने को बहुत असरदायक बाते हैं। जी, बात शबाना आज़मी की हो रही है। जि‍न्‍होंने न केवल अभि‍नय के क्षेत्र में, बल्‍कि‍ उससे इतर भी अपनी एक खास पहचान बनायी है। शबाना से उनके व्‍यक्‍ति‍त्‍व के वि‍भि‍न्‍न पहलुओं के बारे में प्रतिभा कटि‍यार की खास बातचीत-
 मैं केबीसी फोर के लि‍ये इंकार नहीं कर सका : अमि‍ताभ
 साहित्य का साथ पत्रकारिता को संवारता है-राजेन्द्र यादव
ज्योतिष
बुजुर्गो के दिल को स्वस्थ्य रखते हैं 1-2 पैग
शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो के लिए शराब का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि रात का भोजन करने के बाद एक या दो पैग शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो में दिल की बीमारी, मधुमेह तथा मानसिक विकृति के खतरों को कम कर सकता है।
 ऊंची एड़ी से होता है मांसपेशि‍यों को खतरा
 मधुमेह में मददगार है काजू
 अल्जाइमर से लड़ने में मददगार है अखरोट
 दि‍ल को सेहतमंद बनाती है चाय : शोध