Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दिल्ली की संस्कृति मुझे प्रभावित करती है : आयुष्मान

ayushmaan next flim is nautanki sala and hamra bajaj

 
 5 नवंबर 2012

नई दिल्ली। वीडियो जॉकी से अभिनेता बने आयुष्मान खुराना ने कहा कि दिल्ली की संस्कृति उन्हें बचपन से प्रभावित करती है। साथ ही इससे उन्हें अपनी पहली फिल्म 'विक्की डोनर' में स्वयं के प्रदर्शन को अच्छा करने में भी मदद मिली। आयुष्मान ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान बताया, "दिल्ली से मुझे हमेशा प्यार मिला है। यहां तक कि इस जगह ने मुझे जीवन में बहुत कुछ दिया है। मैंने अपनी फिल्म में जो भी शरारतें या फिर कोई भी चीज की है, वह दिल्ली की देन है।"


चण्डीगढ़ में पैदा हुए आयुष्मान ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्षो का अधिकांश समय दिल्ली में गुजारा, जिसके लिए वह अपनी मां को धन्यवाद देते हैं।


उन्होंने कहा, "मेरी मां दिल्ली की हैं, जिस वजह से मैं आधा दिल्ली का हूं। इस कारण मैं अपनी गर्मी की सारी छुट्टियां दिल्ली में गुजारता था। इससे मुझे अपने करियर में खासी मदद मिली क्योंकि यदि आप अपनी संस्कृति के प्रभाव को प्रस्तुति में लेकर आएंगे, तो यह आपको निश्चित ही मदद करेगा।"


वह इस वक्त अपनी नई फिल्म 'हमारा बजाज' और 'नौटंकी साला' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

 

More from: Khabar
33626

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020