HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

मेलबर्न एकदिवसीय : आस्ट्रेलिया ने भारत को 65 रनों से हराया

Subscribe Magazine on email:    
मेलबर्न एकदिवसीय : आस्ट्रेलिया ने भारत को 65 रनों से हराया

5 फरवरी 2012
 
मेलबर्न| आस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के वर्षा से प्रभावित पहले मुकाबले में भारत को 65 रनों से हरा दिया। आस्ट्रेलिया द्वारा जीत के लिए रखे गए 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 29.4 ओवरों में 151 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कुल स्कोर में अभी नौ रन ही जुड़े थे कि सचिन तेंदुलकर पवेलियन लौट गए। तेंदुलकर को दो रन के निजी योग पर मिशेल स्टार्क ने रिकी पोंटिंग के हाथों कैच कराया।

इसके बाद गौतम गम्भीर भी पांच रन के निजी योग पर स्टार्क के दूसरे शिकार हुए। स्टार्क ने गम्भीर को मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया।

शानदार लय में दिख रहे विराट कोहली को 31 रन के निजी योग पर क्लिंट मैक्के ने पोंटिंग के हाथों लपकवाया। इसके बाद रोहित शर्मा भी 21 रन बनाकर मैक्के की गेंद पर वेड को कैच थमा बैठे। कोहली और रोहित ने तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े।

मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज सुरेश रैना को चार रन के निजी योग पर डेनियल क्रिस्टियन ने डेविड हसी के हाथों कैच कराया। हरफनमौला रवींद्र जडेजा 19 रन के निजी योग पर मैक्के की गेंद पर माइकल हसी के हाथों लपके गए जबकि रविचंद्रन अश्विन पांच रन के निजी योग पर रन आउट हुए वहीं राहुल शर्मा को एक रन के निजी योग पर जेवियर डोर्थी ने बोल्ड किया।

कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को 29 रन के निजी योग पर डोर्थी ने डेविड वार्नर के हाथों लपकवाया। प्रवीण कुमार 15 रन बनाकर मैक्के की गेंद पर रेयान हैरिस को कैच थमाकर चलते बने जबकि आर. विनय कुमार 12 रन पर नाबाद लौटे। आस्ट्रेलिया की ओर से मैक्के चार, स्टार्क और डोर्थी दो-दो और क्रिस्टियन ने एक विकेट चटकाए।

आस्ट्रेलिया ने 32 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए जिसमें विकेट कीपर सलामी बल्लेबाज वेड के सबसे अधिक 67 रन और डेविड के 30 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 61 रन शामिल है। वेड ने 69 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए जबकि डेविड ने चार चौके और तीन छक्के लगाए।

पहले यह मुकाबला 50-50 ओवरों का खेला जाना था लेकिन बारिश के व्यवधान डालने की वजह से हुई समय की बर्बादी की भरपाई के लिए कुल ओवरों में कटौती कर इसे 32-32 ओवरों का कर दिया गया। आस्ट्रेलिया ने बारिश आने से पहले 11 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाए थे।

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर आस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। आस्ट्रेलिया की ओर से वेड के साथ पारी की शुरुआत करने आए वार्नर 15 रन के कुल योग पर विनय की गेंद पर बोल्ड हो गए। वार्नर ने छह रन बनाए।

इसके बाद पूर्व कप्तान पोंटिंग भी दो रन के निजी योग पर विनय की गेंद पर सुरेश रैना को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान माइकल क्लार्क भी कुछ खास नहीं कर सके और वह 10 रन के निजी योग पर रोहित की गेंद पर राहुल शर्मा को कैच थमा बैठे।

मध्य क्रम के अनुभवी बल्लेबाज माइकल हसी 32 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 45 रन बनाकर विनय की गेंद पर विराट कोहली के हाथों लपके गए।

क्रिस्टियन 17 रन पर नाबाद लौटे। भारत की ओर से विनय ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके जबकि रोहित और राहुल के खाते में एक-एक विकेट गया। आस्ट्रेलिया की ओर से हरफनमौला क्रिस्टियन और वेड का यह पहला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला था।

 



28769
ताजातरीन / What's Hot
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
पायलटों की हड़ताल जारी, नुकसान 188 करोड़ रुपये तक पहुंचा
उन लोगों को मुझसे माफी मांगनी चाहिए : शाहरुख
'तेरी मेरी कहानी'लेकर आ रहे हैं कुणाल कोहली
रेलगाड़ी में यात्रा करते वक्त सतर्क रहें महिलाएं : सोनाक्षी
'सत्यमेव जयते' का पहला एपीसोड 9 करोड़ लोगों ने देखा
3डी फोटो रिपोर्ट बनाएंगे अंतरिक्ष केंद्र के सदस्य
शक्तिशाली सितारों की सूची में लोपेज शीर्ष पर
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!