Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'क्वीन' की स्क्रिप्ट सही करेंगें अनुराग कश्यप

anurag correct queen script

 
13 सितम्बर 2012

नई दिल्ली।  समीक्षकों द्वारा सराहे और व्यवसायिक रूप से सफल फिल्मों के निर्माण और निर्देशन करने के बाद फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप फिल्म निर्माता विकास बहल की फिल्म 'क्वीन' की पटकथा को सुधारने का जिम्मा लिया है। 'क्वीन' के पटकथा लेखक बहल ने कहा, " यब बड़े गर्व की बात है कि आपके फिल्म के लिए कोई पटकथा सुधारने का काम कर रहा है। अनुराग कश्यप जैसे प्रतिभावान व्यक्ति का काम फिल्म के लिए अच्छी बात है। हम उनके आभारी हैं कि वह पटकथा ठीक करने के लिए हमारी फिल्म से जुड़े हैं।"


अंतर्राष्ट्रीय फिल्म जगत में किसी फिल्म की पटकथा में सुधार करने और उसे मजबूत बनाने के लिए जानकार व्यक्ति से सम्पर्क किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी तीसरे व्यक्ति का नजरिया किसी रचनात्मक प्रक्रिया के लिए अच्छा होता है।


यह अनुराग को मिला ऐसा पहला प्रस्ताव है। अनुराग और बहल 'फैंटम' नाम की एक कम्पनी में साझेदार हैं जिसके मालिक इन दोनों के अलावा अन्य निर्देशक भी है।

 

More from: samanya
32784

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020