HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

Twitter पर अनुपम खेर की पाठशाला

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

नई दिल्ली, 15 मार्च

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ‘ट्विटर’ का इस्तेमाल करने में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां सबसे आगे हैं। कोई यहां दोस्तों के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करता है तो कोई इस मंच का इस्तेमाल अपनी बात लाखों लोगों तक पहुंचाने के लिए करता है। दूसरी ओर प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर इस मंच के जरिए लोगों को अभिनय कला का पाठ पढ़ा रहे हैं।

अनुपम ‘ट्विटर’ पर अक्सर अभिनय की बारीकियां सिखाते रहते हैं। उनकी टिप्पणियों को पढ़ने से लगता है मानो वह किसी पाठशाला के शिक्षक हों। वह इस मंच के जरिए उभरते कलाकारों को अभिनय के बारे में नई-नई जानकारियां देते हैं साथ ही यह भी बताते हैं कि उन्हें अध्यापन करने का शौक है।

अनुपम द्वारा ‘ट्विटर’ पर अभिनय संबंधी जानकारियां अधिक देने के पीछे एक प्रमुख कारण यह भी है कि उनका खुद का अभिनय स्कूल है, जिसका नाम ‘एक्टर प्रीपेयर्स’ है। इसकी शाखाएं देश के अलावा विदेशों में भी है। उनका कहना है कि दुनिया भर में बेहतरीन कलाकारों की फौज तैयार करने में भविष्य में उनका एक्टिंग स्कूल अहम भूमिका निभाएगा।

अनुपम की ताजा टिप्पणी है, "सुप्रभात, मैं मुंबई आ चुका हूं। आज स्कूल में एक कक्षा लूंगा। सच कहूं तो मुंबई से दूर रहने से अध्यापन से दूर हो जाता हूं। अभिनय के लिए सबसे जरूरी चीज है कि आप हमेशा सीखते रहें।"

अनुपम तनाव को कम करने के लिए भी लोगों को सलाह देते हैं। उनका कहना है कि लोगों को खूब हंसना चाहिए, इससे चिंताएं कम होती है। उन्होंने लिखा कि ‘खुश रहने के लिए खूब हंसना चाहिए।’

ट्विटर पर वह अपने छात्रों से भी बातें करते हैं और उनसे सवाल-जवाब करते हैं। वह कहते हैं कि उनके स्कूल के छात्र अब फिल्मों में नजर आने लगे हैं। इस संबंध में उन्होंने 12 मार्च को टिप्पणी की थी, "कृपया हाइड एंड सीक फिल्म देखें। इसमें हमारे तीन छात्रों ने अभिनय किया है, जिनके नाम हैं मोहित, आलोक और श्वेता। इन सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।"



8355
ताजातरीन / What's Hot
राजस्‍थान: 50 जानें 'लेकर' खत्‍म हुयी डॉक्‍टरों की हड़ताल
मि‍शन 'साधना' के लि‍ये आगे आये 'दबंग' सलमान
कुरान जलाने से सारी मेहनत पर पानी फि‍र जायेगा : पेट्रोस
रिश्वत मामले की जांच करेगी नेपाल सरकार
सफदरजंग अस्‍पताल: डॉक्‍टर बोले, बि‍ना सुरक्षा काम नहीं
कहीं कोई राहुल पर चप्‍पल न उछाल दे!
पैगंबर का कार्टून बनाने वाले कार्टूनि‍स्‍ट वेस्‍टगार्ड सम्‍मानि‍त
हरियाणा विधानसभा के 30 विधायक निलंबित
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 अगले अमिताभ हो सकते हैं रणबीर : सिद्धार्थ आनंद
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
ज्योतिष