Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'इंग्लिश विंग्लिश' से प्रभावित हुये अनुपम खेर

anupam kher like english vinglish

 
3 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  अभिनेता अनुपम खेर आने वाली फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के विशेष प्रदर्शन को देखने के बाद श्रीदेवी से खासे प्रभावित हैं और उनका कहना है कि यह फिल्म 'सिनेमा की असली रानी' की वापसी का संकेत है।


फिल्म एक ऐसी भारतीय गृहणी की कहानी है, जिसे अमेरिका में भाषा की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यह एड फिल्म बनाने वाली गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी पहली फीचर फिल्म है।


खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मैं आर. बाल्की, गौरी शिंदे और श्रीदेवी के साथ दिल्ली में फिल्म के विशेष प्रदर्शन के मौके पर मौजूद था। इसे देखने के लाखों कारण हैं।"


उन्होंने लिखा, " 'इंग्लिश विंग्लिश' शानदार फिल्म है। गौरी शिंदे को मेरा नमस्कार। श्रीदेवी, सिनेमा की असली रानी की वापसी।"


श्रीदेवी वर्ष 1997 में आई फिल्म 'जुदाई' में आखिरी बार नजर आई थी। 'इंग्लिश विंग्लिश' श्रीदेवी की 15 वर्षो बाद प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म है।

 

More from: Khabar
33167

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020