लंदन, 9 फरवरी
हॉलीवुड अभिनेत्री एने मैरी डफ को 'इवनिंग स्टैंडर्ड ब्रिटिश फिल्म अवाडर्स' समारोह में में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार सोमवार को आयोजित समारोह में डफ को फिल्म 'नॉवहेयर ब्यॉय' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
पुरस्कार हासिल करने के बाद डफ ने अपने पति और अभिनेता जेम्स मेकएवे का शुक्रिया अदा किया।