नई दिल्ली, 30 जुलाई
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सचिन ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है।
सचिन ने गुरुवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर 203 रनों की पारी खेली। उनके टेस्ट करियर का यह पांचवां दोहरा शतक और 48वां शतक था। सचिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 94 शतक लगा चुके हैं।
कोलंबो में खेली गई सचिन की इस पारी की सराहना करने से अमिताभ खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कहा, "सचिन, आपने हमेशा ही हम सभी को गौरवान्वित किया है। मैं आशा करता हूं कि आगे भी आप बहुत सी ऐसी पारियां खेलेंगे।"