Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

क्या संजय की ख्वाहिश पूरी करेंगी ऐश ?

aishwara-rai-bahcchan-05082013
6 Aug, 2013
Mumbai|
किसी दौर में ऐश ने "इश्क कमीना", "कजरारे कजरारे" जैसे कई आइटम गाने किये हैं। लेकिन उस वक्त ऐश सिर्फ ऐश थीं और अब तो वह ऐश्वर्य राय बच्चन हैं। लेकिन इसके बावजूद संजय लीला भंसाली को विश्वास है कि ऐश उनके कहने पर उनकी फिल्म 'रामलीला' में आइटम नंबर जरूर करेंगी। हालांकि संजय लीला का यह विश्वास अपनी पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को लेकर भी था। लेकिन माधुरी ने इसे सिर्फ अफवाह बता कर बात ही खत्म कर दी थी। अब खबर है कि इन दिनों संजय ऐश्वर्य राय को मनाने में जुटे हैं। उन्होंने ऐश से बात भी की है और ऐश ने दिलचस्पी भी दिखाई है। चूंकि ऐश भंसाली को अपने लोकप्रिय निर्देशकों में है। 
सूत्रों का कहना है कि ऐश लंबे समय से वापसी का सोच रही हैं और कई स्क्रिप्ट इन दिनों पढ़ रही हैं। इसी बीच भंसाली ने अपनी फिल्म का आइटम नंबर करने ऑफर ऐश के आगे रखा और ऐश मना नहीं कर पाईं। भंसाली की फिल्म ‘राम लीला’ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे हैं। ऐश्वर्या यदि फिल्म से जुड़ जाती हैं तो इसे और ज्यादा चर्चा मिल जाएगी।
More from: Khabar
34869

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020