HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 
धाराप्रवाह तमिल बोलकर ऐश्वर्या ने सबको चौंकाया

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

चेन्नई, 16 मार्च

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक ऑडियो कैसेट जारी किए जाने के दौरान धाराप्रवाह तमिल बोलकर पार्टी में मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया। लोगों को बिलकुल अंदाज नहीं था कि ऐश्वर्या इतनी बेहतरीन तमिल बोल सकती है। ऐश ने एक बार तमिल में बोलना शुरु किया तो लगातार अपनी बात तमिल में कही।

सामान्य तौर पर ऐश्वर्या किसी ऑडियो कैसेट जारी किए जाने वाली पार्टी में शिरकत नहीं करती हैं, लेकिन तमिल फिल्म 'रेत्ताचुजी' की पार्टी के वक्त वह उपस्थित रही। सुपरस्टार रजनीकांत और ऐश्वर्या अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है।

इस कार्यक्रम के दौरान ऐश्वर्या का स्वागत तमिल फिल्म निर्देशक के. बालचंद्र और भरथीराजा ने किया। शंकर ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि ऐश्वर्या ने इस पार्टी में शिरकत की। उनकी पहली फिल्म 'जींस' के ऑडियो कैसेट जारी किए जाने के दौरान ऐश्वर्या पार्टी में नहीं आई थीं।

शंकर ने बताया,"जब हमने फिल्म की कहानी सुनाई तो ऐश्वर्या 'रेत्ताचुजी' में काम करने के लिए राजी हो गईं। अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता ही उन्हें महान बनाती है।"



8425
ताजातरीन / What's Hot
हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित नहीं है 'वन्स अपान ए..' : अजय
एक-दूसरे से काफी अलग हैं सोनम, रिया
झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन को संसद की मंजूरी
काका की ब्राजीली फुटबॉल टीम से छुट्टी
ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है कोलंबो टेस्‍ट
क्रो ने बेटे की खातिर धूम्रपान छोड़ा
माराडोना ने सहायक कोच को धोखेबाज कहा
लालू ने नरेंद्र मोदी को मुर्गा बताया
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सोच हो खूबसूरत : शबाना आजमी
वे एक खूबसूरत अदाकारा हैं। लेकि‍न, उनका दायरा सिर्फ फि‍ल्‍मों तक ही नहीं सि‍मटा हुआ है। वे सामाजि‍क मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। संस्‍कृति को लेकर उनकी अपनी परि‍भाषा है और इस क्षेत्र में उनकी बात को बेहद संजीदगी से लि‍या जाता है। फि‍ल्‍मों के बदलते कलेवर पर तो उनके पास कहने को बहुत असरदायक बाते हैं। जी, बात शबाना आज़मी की हो रही है। जि‍न्‍होंने न केवल अभि‍नय के क्षेत्र में, बल्‍कि‍ उससे इतर भी अपनी एक खास पहचान बनायी है। शबाना से उनके व्‍यक्‍ति‍त्‍व के वि‍भि‍न्‍न पहलुओं के बारे में प्रतिभा कटि‍यार की खास बातचीत-
 मैं केबीसी फोर के लि‍ये इंकार नहीं कर सका : अमि‍ताभ
 साहित्य का साथ पत्रकारिता को संवारता है-राजेन्द्र यादव
ज्योतिष
बुजुर्गो के दिल को स्वस्थ्य रखते हैं 1-2 पैग
शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो के लिए शराब का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि रात का भोजन करने के बाद एक या दो पैग शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो में दिल की बीमारी, मधुमेह तथा मानसिक विकृति के खतरों को कम कर सकता है।
 ऊंची एड़ी से होता है मांसपेशि‍यों को खतरा
 मधुमेह में मददगार है काजू
 अल्जाइमर से लड़ने में मददगार है अखरोट
 दि‍ल को सेहतमंद बनाती है चाय : शोध