Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अगले साल संगीत दौरा शुरू कर सकती हैं एडीले

adele-singer-hollywood-22012014
22 जनवरी 2014
लास एंजेलिस|
पाश्चात्य शैली की मशहूर गायिका एडीले अगले साल संगीत दौरा शुरू करने की योजना बना रही हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, कहा जा रहा है कि 25 वर्षीया एडीले की ब्रिटेन और उत्तर अमेरिका में दौरा करने को लेकर बात चल रही है।

एक सूत्र ने समाचारपत्र डेली मिरर को बताया, "इस समय 2015 में ब्रिटेन और उत्तर अमेरिका में एक परियोजना को लेकर चर्चा चल रही है। यह संभवत: संगीत दौरा हो सकता है।"

एडीले यह साल अपने सवा साल के बेटे एंजेलो की देखभाल में बिताना चाहती हैं। एंजेलो के पिता साइमन कोनेकी हैं।

सूत्र ने कहा, "एडीले ने अपने पिछले दो सालों में सिर्फ और सिर्फ एक मां की भूमिका निभायी है और भविष्य में भी वह काम के साथ अपने बेटे की देखरेख पर ज्यादा ध्यान देना चाहती हैं।"
More from: samanya
36121

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020