HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

जलवायु परिवर्तन पर एक फिल्म चाहता हूं : अभिषेक

Subscribe Magazine on email:    
जलवायु परिवर्तन पर एक फिल्म चाहता हूं : अभिषेक

4 फरवरी 2012

नई दिल्ली। अभिनेता अभिषेक बच्चन अब जलवायु परिवर्तन पर एक फिल्म बनाने के उत्सुक हैं लेकिन उनका कहना है कि इसके लिए अच्छी और ऐसी कहानी की जरूरत है जिससे दर्शक जुड़ सकें।

अभिषेक इन दिनों फिल्मकार रोहित शेट्टी की 'बोल बच्चन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा की, "मैं पर्यावरण संरक्षण पर एक फिल्म बनाना और बदलाव लाना चाहता हूं। मैं नहीं जानता कि कोई इस तरह की फिल्म के निर्माण के लिए पैसा देना चाहेगा या नहीं लेकिन मेरी ऐसी फिल्म में अभिनय करने की योजना है।"

उन्होंने कहा कि चुनौती एक अच्छी कहानी ढूंढने की है। एक ऐसी कहानी चाहिए जो रोचक ढंग से संदेश को प्रस्तुत कर सके और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सके।

अभिषेक ने कहा, "चुनौती एक ऐसी कहानी ढूंढना है जो भारतीय दर्शकों को थियेटर में आने के लिए आकर्षित कर सके। मैं जानता हूं कि 'द डे आफ्टर टुमारो' जैसी एक-दो फिल्में हैं जिन्हें पश्चिम में सफलता मिली है और दर्शक यह सोचने पर मजबूर हुए कि कल क्या होगा।"

उन्होंने कहा, "यदि मैं ऐसी फिल्म बनाता हूं जो सिर्फ जलवायु परिवर्तन पर बात करे तो मुझे लगता है कि उसे देखना उबाऊ होगा। वास्तविक चुनौती ऐसी फिल्म बनाना है जो दर्शकों को आकर्षित कर सके और वे कहानी व मुद्दे से जुड़ सकें। यदि कभी इस तरह की किसी फिल्म का प्रस्ताव आता है तो मैं उसमें अभिनय करने के लिए तैयार हूं।"

गौरतलब है कि हाल ही में अभिषेक को पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए ग्रीन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अभिषेक 'गुरु' और 'युवा' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

वह मानते हैं कि बदलाव लाने में युवा अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में ऐसा महसूस करता हूं कि युवा बदलाव लाएंगे। युवाओं से यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि उन्हें क्या करना है क्योंकि उन्हें यह अच्छी तरह पता है कि उन्हें क्या करने की जरूरत है। इसलिए बहुत कुछ राष्ट्र के युवाओं पर निर्भर है क्योंकि वे बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"



28763
ताजातरीन / What's Hot
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
पायलटों की हड़ताल जारी, नुकसान 188 करोड़ रुपये तक पहुंचा
उन लोगों को मुझसे माफी मांगनी चाहिए : शाहरुख
'तेरी मेरी कहानी'लेकर आ रहे हैं कुणाल कोहली
रेलगाड़ी में यात्रा करते वक्त सतर्क रहें महिलाएं : सोनाक्षी
'सत्यमेव जयते' का पहला एपीसोड 9 करोड़ लोगों ने देखा
3डी फोटो रिपोर्ट बनाएंगे अंतरिक्ष केंद्र के सदस्य
शक्तिशाली सितारों की सूची में लोपेज शीर्ष पर
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!