Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कराची से आए थे मुंबई हमले के आतंकी : एफबीआई

मुंबई, 12 अगस्त

अमेरिकी जांच एजेंसी, फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (एफबीआई) के एक अधिकारी ने बुधवार को मुंबई हमले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत को बताया कि अजमल आमिर कसाब सहित हमले में शमिल सभी 10 आतंकी कराची से मुंबई आए थे।

एफबीआई से जुड़े इस फोरेंसिक विशेषज्ञ ने कहा है कि उसने पांच ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (हीपीएस) उपकरणों की और एक सैटेलाइट फोन की जांच की थी, जिन्हें आतंकियों के पास से बरामद किया गया था।

अधिकारी ने विशेष न्यायाधीश एम.एल.ताहिलयानी के समक्ष कहा कि जीपीएस प्रणालियों से लिए गए आंकड़े इस बात को सत्यापित करते हैं कि सभी आतंकी कराची से मुंबई आए थे।

ताज होटल से बरामद एक जीपीएस प्रणाली ने मुंबई और रावलपिंडी के विभिन्न स्थानों को प्रदर्शित किया है।

इस गवाह ने आंकड़ों की जो सॉफ्ट व हार्ड प्रतियां पहले ही मुंबई पुलिस को उपलब्ध कराई थी, उसे अदालत में भी पेश किया।

सुरक्षा कारणों से एफबीआई के इस अधिकारी की पहचान गुप्त रखी गई है।

(IANS)

 

More from: Khabar
794

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020