पं . हनुमान मिश्रा
अमिताभ बच्चन कई लोगों के लिए भगवान के समान हैं। उनके कई प्रशंसक उनके जन्मदिन को उनसे ज्यादा धूम धाम से मनाते हैं। 11 अक्टूबर का यह दिन फिर आ गया है। 11 अक्टूबर को जन्में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को हिन्दी लोक डाट काम की ओर से उनके जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!! सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का जन्म इलाहाबाद में 11 अक्टूबर 1942 को शाम 4:00 हुआ। तदानुसार उनकी जन्म लग्न कुम्भ और नवांश तुला का है। लग्नेश चतुर्थ भाव में स्थित है जो जनता से इनका सीधा सम्बंध दर्शाता है। और ये बात जगजाहिर भी है कि इनकी लोकप्रियता का ग्रह आमतौर पर ऊंचा ही बना रहता है और आगे भी बना रहेगा। हां लग्नेश के वक्री होने के कारण इन्हें समय-समय पर अस्वस्थता से दो चार होना पडता रहता है। साथ ही इनका लग्नेश चन्द्रमा के रोहिणी नामक नक्षत्र में स्थित है और चन्द्रमा इनके रोग स्थान अर्थात छठे भाव का स्वामी होकर भाग्य भाव में स्थित है जो बीमारी तो दर्शाता है लेकिन बीमारी से शीघ्र मुक्ति भी दर्शाता है। इस वर्ष अपने जन्मदिन मनाते हुए अमिताभ बच्चन 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि करियर और अभिनय के लिहाज से यह अमिताभ का श्रेष्ठ समय है। हांलाकि ‘सात हिंदुस्तानी’ से अभिनय का सफर शुरू करने वाले अमिताभ ने आरंभिक असफलता के बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा है और आज भी छाए हुए हैं। वर्तमान में अभिनेता अमिताभ को विविध तरह की भूमिकाएँ निभाने को मिल रही हैं। जवान अभिषेक से बूढ़े अमिताभ अभिनय और स्टार वैल्यू में मीलों आगे हैं। लेकिन उम्र में आठवें दसक में इनका प्रवेश कैसा रहेगा? ज्योतिष के माध्यम से इसी मुद्दे पर प्रकाश डालने का हमारा प्रयास है यह आलेख। अमिताभ बच्चन न केवल हमारे देश के लिए अपितु पूरी दुनिया के लिए बहुत जरूरी शख्सिअत हैं उनके बारे में चिंतन करना हमारा कर्तव्य है।
इस वर्ष इनकी कूण्डली मकर लग्न की है जो कि इनके बारह भाव में स्थित राशि है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बारहवां भाव स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं माना गया है। मुंथा के बारहवें भाव में स्थित होने के कारण इस वर्ष इनके सुखों में कमी रह सकती है। शरीर रोगी, व्यर्थ के खर्चे, कामों में अडचने व कुछ बेकार के विवादों का सामना करना पड सकता है। या किसी अपयश का भागीदार भी बनना पड सकता है। लेकिन क्योंकि मुंथा बॄहस्पति की राशि धनु में स्थित है अत: घर परिवार का सुख मिलता रहेगा किसी अनुभवी, धार्मिक या ज्ञानी व्यक्ति का सानिध्य परेशानियों को दूर करेगा। राजकीय पक्ष से सम्मान प्राप्ति भी सम्भव है।
वर्ष २०१२ के महीने सामान्यतय: शुभ रहेंगे। लोकप्रियता का दौर जारी रहेगा। जनवरी फरवरी २०१३ स्वास्थ्य के लिहाज से कम ठीक हैं लेकिन कार्यक्षेत्र और मान सम्मान के दृष्टिकोण से अच्छे रहेंगे। इस बीच में प्रदर्शित फिल्में या कार्यक्रम को लोकप्रियता मिलेगी। मार्च और अप्रैल के महीने अनुकूल नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य कमोजोर या किसी बजह से कोई विवाद सम्भव। मई जून के महीने शुभ। परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, प्रसंसा या पुरस्कार की प्राप्ति सम्भव। जून के अंतिम दिनों से लेकर जुलाई मध्य में संतान पक्ष से चिंता या तनाव सम्भव। मध्य जुलाई से मध्य सितम्बर का समय मध्यम है। चिन्ता, बदनामी या आर्थिक कष्ट तो सकता है लेकिन आप बडी बुद्धिमत्ता से इन पर काबू पाकर बडा सम्मान अर्जित कर सकते हैं। बाद का समय केवल स्वास्थ्य के किए कम अनुकूल है अन्य बात के लिए समय उत्तम है। मान सम्मान व लोकप्रियता मिलयी रहेगी।
आशा है जिन छोटी मोटी बीमारियों या परेशानियों का संकेत ग्रह कर रहे हैं उन पर बच्चन साहब सहजता से काबू पा लेंगे और अधिकांश समय में वह अपना, हमारा, हमारे देश और भारतीय सिने जगत का मान बढाते रहेंगे। बच्चन साहब को एक बार फिर से जन्म दिवस की बहुत बहुत मंगल कामनाएं!!
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।